फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33वीं सब जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप के लिए हिमाचल की टीम बनारस रवाना

Krishan Singh Updated Wed, 24 Dec 2025 12:00 PM IST

थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सौजन्य से बनारस (वाराणसी) में आयोजित होने वाली 33वीं सब जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की सब जूनियर थ्रोबॉल टीम बुधवार को ऊना से रवाना हुई। टीम को जिला थ्रोबॉल एसोसिएशन ऊना की अध्यक्षा इंदु वाला ने शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की ओर से 15 लड़कें व 15 लड़कियां भाग लेकर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। लड़कों की टीम में अंशुमान, शिवांश, सूर्यांश धीमान, मनदीप सिंह ढिल्लों, मोहम्मद तैयब, जतिन ठाकुर, उत्कर्ष राणा, सिमरजीत सिंह, अभिनव भाटिया, जसविंदर सिंह ढिल्लों, हर्षित कपिल, अक्षत सिंह परमार एवं वरुण मोड गिल। लड़कियों की टीम में आरुषि ठाकुर, योजना रानी, सेजल शर्मा, प्रियांशी ठाकुर, निधि शर्मा, अंशिका, सिमरन, यशिका, मीनाक्षी, हर्षिता शर्मा, हर्षल ठाकुर, हिमांगी शर्मा एवं कृतिका शर्मा। इस अवसर पर टीम के कोच यशवीर राणा सहित संगठन के पदाधिकारी पूर्ण चंद, सुशील धीमान, आशा देवी एवं समय कन्या भी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें