फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बंगाणा में महिला पीठासीन अधिकारियों को समझाई ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली

लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव की मतदान प्रक्रिया के दौरान 1 जून को केवल महिला अधिकारियों की ओर से संचालित किए जाने वाले मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाली महिला पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए शनिवार को बंगाणा में मिनी सचिवालय  में दूसरे चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में 25 पीठासीन व 32 सहायक पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ के सहायक निर्वाचन अधिकारी सोनू गोयल, अन्य अधिकारियों तथा ईवीएम-वीवीपैट के मास्टर ट्रेनर संजीव पराशर, राम मूर्ति, सुरेश कुमार, करन चंद ब विनय चंद्र ने महिला अधिकारियों को मतदान केंद्रों की व्यवस्था, निर्वाचन प्रक्रिया एवं ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान महिला अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया और ईवीएम-वीवीपैट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें