फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि के लिए सजा मां चिंतपूर्णी का दरबार, रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू से महका

शारदीय नवरात्रि का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, मां चिंतपूर्णी का दरबार भक्तिभाव और रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू से महकने लगा है। इस बार दिल्ली के श्रद्धालु कमल शर्मा की ओर से मंदिर की भव्य सजावट करवाई जा रही है, जिसमें 15 किस्मों के देशी-विदेशी फूलों का इस्तेमाल होगा। मंदिर की शोभा बढ़ाने के लिए विशेष फूल बेंगलुरु, कोलकाता और थाईलैंड से आयात किए गए हैं, जो दरबार की सजावट को और भी भव्य और आकर्षक बनाएंगे। रविवार की शाम तक पूरे दरबार और गर्भगृह की सजावट पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद मां चिंतपूर्णी की आराधना करने आने वाले भक्तों को अद्भुत अनुभव मिलेगा। हर साल नवरात्रि के उपलक्ष्य पर यह परंपरा निभाई जाती है कि कोई न कोई श्रद्धालु मां के दरबार को फूलों से सजाता है। यह न केवल भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि इससे मंदिर में आने वाले हजारों भक्तों को दिव्य वातावरण का अनुभव भी मिलता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें