फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: डॉ. अतुल राणा के समर्थन में उतरे थानाकलां पंचायत प्रतिनिधि, थाना प्रभारी को सौंपा मांगपत्र

बंगाणा उपमंडल के सिविल व थानाकलां अस्पताल में सेवाएं दे रहे वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल राणा के समर्थन में क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि और समाज के प्रबुद्ध लोग एकजुट होकर थाना बंगाणा पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने सोशल मीडिया पर डॉ. राणा के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों और बदनाम करने की साजिश को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी रोहित चौधरी को मांगपत्र सौंपा और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधियों ने डॉ. अतुल राणा के कोविड काल के दौरान दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उस समय भी संक्रमित मरीजों की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी, जब अधिकांश लोग अपने घरों में बंद थे। प्रतिनिधियों ने बताया कि डॉ. राणा ने अपनी पांच वर्षीय संतान को घर छोड़कर दिन-रात संक्रमितों की सेवा की और अपने बेटे से केवल खिड़की से देखकर ही दुलार करते थे, ताकि संक्रमण का खतरा न हो। प्रतिनिधियों में प्रधान स्वर्ण सिंह, उपप्रधान सुरेंद्र हटली, प्रधान विजय शर्मा, अनीता राणा, महिंद्र सिंह, बीडीसी सदस्य जोगिंद्र देव आर्य, सुदेश शर्मा, किशोरी हटली, चरणजीत शर्मा, संजीव मिंटू, मदन राणा, मदन गोपाल शर्मा सहित करीब चार दर्जन पंचायत प्रतिनिधि शामिल रहे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कुछ शरारती तत्व अपने निजी स्वार्थों के चलते डॉ. राणा को बदनाम करने में लगे हैं, जो कि समाज सेवा में लगे व्यक्ति के मनोबल को तोड़ने का प्रयास है। उन्होंने चेताया कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनआक्रोश बढ़ सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें