शनिवार को रात नौ बजे के करीब फायर स्टेशन चिंतपूर्णी में तैनात होमगार्ड की अचानक मौत हो गई। रविवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि होमगार्ड को अचानक चक्कर आया और नीचे गिर गया ।जिस पर अन्य होमगार्ड ने उसे तुरन्त चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए।मृतक होमगार्ड की पहचान मोहन लाल पुत्र रामस्वरूप गांव सैसोवाल तहसील हरोली के रुप में हुई है। मृतक की उम्र 54साल थी और वे अपने पीछे एक बेटा दो बेटियों को छोड़ गया।मृतक मोहन लाल पिछले काफी सालों से चिंतपूर्णी फायर स्टेशन में तैनात था। वंही मन्दिर ट्रस्ट ने फौरी राहत के तौर पर मृतक के परिवार को दस हजार रुपए की राशि दी है।