ऊना जिले के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार सुबह से ही कोहरा छाया रहा। हालांकि, कुछ स्थानों पर दोपहर 12:00 बजे के करीब धूप खिली।वहीं स्कूली विद्यार्थियों कोहरे के बीच कड़कड़ाती ठंड में स्कूल जाते हुए देखा गया। हालांकि, शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार से सर्दियों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। शुक्रवार को सुबह से ही लोग घरों में दुबके रहे। दुकानदार भी दुकानों के आसपास आग का सहारा लेते हुए देखे जा रहे थे।