फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चिंतपूर्णी के छात्र-छात्राओं ने किया आईटीआई नैहरियां का प्री वोकेशनल टूअर

कैप्टन अमोल कालिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिंतपूर्णी के छात्र-छात्राओं ने वुधवार को नैहरियां स्थित सरकारी आईटीआई में एक दिवसीय प्री वोकेशनल टूअर किया। इस मौके पर इन्होंने आईटीआई की कार्यप्रणाली और वर्तमान में यहां चल रहे व्यवसायों के बारे में विस्तार से जाना। आईटीआई के प्रधानाचार्य परवेश शर्मा ने बताया कि यह आईटीआई सन् 2007 में शुरू हुई थी । वर्तमान में इस आईटीआई में फिटर, एसओटी और ड्रेस मेकिंग व्यवसायों में 85 प्रशिक्षु प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे हैं । उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि जब आप घर जाएं तो आईटीआई और आईटीआई में चल रहे विभिन्न व्यवसायों के बारे में अपने परिजनों और दोस्तों को जरूर बताएं। आईटीआई के अनुदेशकों सुनील कुमार, सुनील दत्त, आशा रानी , सुमन कुमारी व कार्यालय प्रभारी निर्मल कुमार ने भ्रमण पर आए छात्र-छात्राओं को विभिन्न कार्यशालाओं में ले जा कर वहां स्थापित मशीनों के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाईं । इस अवसर पर समूह अनुदेशक राकेश कुमार और विद्यालय की ओर से आए राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता राजेश ठाकुर, भाषा अध्यापिका सुरुचि व व्यवसायिक अध्यापक अक्षय भी उपस्थित रहे। प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने बताया कि इस तरह के व्यवसायिक टूअर से इन छात्र-छात्राओं में जहां व्यावसायिक विषयों में रुचि बढ़ेगी वहीं आने वाले समय में अपना रोजगार ढूंढने में भी उन्हें सहायता मिलेगी । इसके लिए उन्होंने स्थानीय प्रधानाचार्य और स्टाफ का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरियां के गणित विषय के अनुदेशक सुनील दत्त ने बताया कि इस तरह के प्री वोकेशनल टूअर से जहां बच्चों को आईटीआई की कार्यप्रणाली के बारे में पता चलता है , वहीं उन्हें एक दूसरे को समझने में भी सहायता मिलती है। इस अवसर पर भ्रमण पर आए छात्र-छात्राओं समर, कार्तिक, हनी, गौतम, दीपांश, आदित्य सेठी, दीपक, संगम व वंदना ने विद्यालय के इस प्रयास को सराहा और टूअर में प्राप्त जानकारियों को भविष्य के लिए बहुपयोगी बताया | छात्र आदित्य सेठी ने बताया कि आज इस वोकेशनल टूअर पर हम 6वीं से 8वीं कक्षा के 50 छात्र छात्राएं आए हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें