फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत टकारला में श्रीराम कथा के सातवें दिन निखिल महाराज ने सुनाया भरत विलाप का भावुक प्रसंग

उपमंडल अंब के तहत पंचायत टकारला में चल रही श्रीराम कथा के सातवें दिन कथा स्थल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। कथावाचक परम पूज्य निखिल महाराज ने आज भरत विलाप प्रसंग का अत्यंत भावनात्मक और मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने भक्तों को भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के वन गमन के बाद अयोध्या में व्याप्त दुख, और भरत के गहन शोक का विस्तार से चित्रण किया। कार्यक्रम में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू और भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश सचिव मलकियत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कथा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें