ऊना जिला मुख्यालय के डीआरडीए सभागार में सोमवार को उद्योग विभाग द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को लेकर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रचित शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और उपस्थित उद्यमियों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि देश की जीडीपी में करीब 30 प्रतिशत योगदान देने वाले एमएसएमई को केंद्र सरकार विशेष प्राथमिकता दे रही है।