फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गरीब परिवार की बेटी के विवाह में आगे आईं समाजसेवी जीनत महंत, गृहस्थी का सामान व 11 हजार नकद दिए

Krishan Singh Updated Sat, 18 Apr 2026 03:44 PM IST

गगरेट क्षेत्र की समाजसेवी जीनत महंत ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए घनारी गांव के एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में सराहनीय सहयोग प्रदान किया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण विवाह की तैयारियों में कठिनाइयां सामने आ रही थीं, ऐसे में जीनत महंत ने आगे बढ़कर सहायता का हाथ बढ़ाया। जानकारी देते हुए जीनत महंत ने बताया कि लड़की के पिता ने अपनी आर्थिक मजबूरी बताते हुए उनसे सहयोग की अपील की थी। इस पर उन्होंने स्वयं लड़की के घर पहुंचकर परिवार को गृहस्थी का आवश्यक सामान उपलब्ध कराया। इस सहयोग में बर्तन सेट, कपड़े, पंखा सहित अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं तथा 11,000 रुपये की नकद धनराशि प्रदान कर बेटी को आशीर्वाद दिया और उसके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। ‎उल्लेखनीय है कि जीनत महंत लंबे समय से निस्वार्थ भाव से जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। इससे पूर्व भी वे कई जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग कर चुकी हैं। विवाह सहयोग के अतिरिक्त वे असहाय परिवारों को राशन उपलब्ध कराने, जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई की सामग्री वितरित करने तथा त्योहारों के अवसर पर राहत सामग्री बांटने जैसे सेवा कार्य निरंतर करती रहती हैं। उनके इस मानवीय कार्य की पूरे क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे समाजसेवी न केवल जरूरतमंदों के लिए सहारा बनते हैं, बल्कि समाज में मानवता, सहयोग और सामाजिक एकता का प्रेरणादायक संदेश भी फैलाते हैं। ‎

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें