फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्री शक्ति संस्था ऊना ने हिमालयन फाउंडेशन बद्दी के सहयोग से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

श्री शक्ति संस्था ऊना का हिमालयन फाउंडेशन बद्दी के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अंब मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाजसेवा से जुड़ी महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। विभिन्न गतिविधियों में ऑल राउंडर का खिताब रजनी बाला को मिला व वैल ड्रेस का सविता शर्मा को। बैलून ब्रेक में प्रथम पुरुस्कार एकता को मिला, प्रेरणास्त्रोत महिला के लिए चंचल को नवाजा गया। गायन के लिए सीता, श्वेता तथा पूजा को नवाजा गया। सभी धर्मों के लिए एकजुट होने के लिए पहल करने वाली करीम बीबी को नवाजा गया। संस्था की अध्यक्ष रेखा जम्वाल ने कहा कि महिला तभी सबला कहलाई जाएगी जब जिंदगी में खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाएंगी। इसके बाद सभी महिलाओं रंजना, अनु, संजोगिता, वरुण राधा, सुनीता,दुर्गा, पूनम सरोच, चंदन, ऋषिका, रामकली, शीला, कांता, कुसुम सूद को हेल्थ केयर प्रोडक्ट्स दिए गए। श्री संस्था की तरफ से अध्यक्ष रेखा जम्वाल, उपाध्यक्ष ऋतू सिंह, रजनी ठाकुर, सलोनी ठाकुर, सुषमा भारद्वाज माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें