फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजे शिवालय, उमड़ा आस्था का सैलाब

ऊना जिले के शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने शिव महिमा का गुणगान किया। शिवालयों में महा शिवरात्रि पर्व की धूम रही। प्राचीन मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। कई मंदिरों में कार्यक्रम हुए। खासकर ऊना के कोटला कला के प्राचीन महादेव मंदिर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने लाइनों में लगकर पावन पिंडी के दर्शन किए। शिवालयों में भोले बाबा के भजन गूंजते रहे। इससे माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया। कोटलाकलां के महादेव मंदिर सहित चताड़ा के बनोड़े महादेव, तलमेहड़ा के ध्यूंसर महादेव, शिववाड़ी शिवद्रोण मंदिर, बडूही के नीलकंठ मंदिर सहित के शिव मंदिरों में भक्तों ने दर्शन किए। महादेव मंदिर, ध्यूसर महादेव, बनोडे महादेव और शिवद्रोण मंदिर में जलाभिषेक के लिए की भक्तों की लाइनें लगीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें