फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बंगाणा के मंदली में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदली में शनिवार से सात दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत गांव थानाखुर्द में हुई। यह जानकारी एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुनील धीमान ने दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रधानाचार्य योगराज भारद्वाज रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय के  प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान ने की। कार्यक्रम अधिकारी सुनील धीमान ने सर्वप्रथम स्वयंसेवकों को एनएसएस के विषय में जानकारी दी। सभी स्वयंसेवकों को समूहों में बांटकर उन्हें परियोजना कार्य आवंटित किए गए। शिविर में कुल 34 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं, जिनमें 15 लड़के और 19 लड़कियां हैं। शिविर के दौरान सभी स्वयंसेवक विद्यालय में ही रहेंगे और इकट्ठे मिलकर अपने दिए गए सभी परियोजना कार्यों को करेंगे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों को शिविर के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। और स्वयंसेवकों को अनुशासन एकता और भाईचारे का संदेश दिया। प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि का शिविर के उदघाटन अवसर पर आने पर आभार व्यक्त  किया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह उपप्रधानाचार्य, अनुज शर्मा प्रवक्ता, सुभाष चंद्र प्रवक्ता मीना एकता और सभी एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें