फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: निर्जला एकादशी पर श्री चिंतपूर्णी मंदिर में सेवा का संगम, श्रद्धालुओं के लिए लगी मीठे पानी की छबील

निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धा, सेवा और मानवता का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए मीठे पानी की छबील लगाई गई, जहां दिनभर दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को ठंडा और मीठा जल वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर ट्रस्ट ने विशेष सेवा अभियान चलाया। इस दौरान मंदिर कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को फल-फ्रूट भी वितरित किए। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए मंदिर प्रशासन का आभार व्यक्त किया। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि निर्जला एकादशी का पर्व दान, सेवा और पुण्य का विशेष महत्व रखता है। इसी भावना के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मीठे पानी की छबील और फल वितरण का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि दिनभर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शन किए और कई श्रद्धालुओं ने सेवा कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें