फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: शाइन स्विमिंग पूल कुठेडा खैरला अंब में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

जिला ऊना के युवाओं को स्विमिंग स्किल सीखने के लिए शाइन स्विमिंग पूल कुठेडा खैरला अंब व हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शाइन स्विमिंग पूल कुठेडा खैरला अंब में चल रहा है। शिविर के पांचवें दिन बतौर मुखयातिथि के रूप में एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने शिरकत की। हिमाचली परंपरा अनुसार शाइन स्विमिंग पूल कुठेडा खैरला अंब के प्रबंध निदेशक रशीद मोहम्मद ने मुख्य अतिथि को हिमाचली टोपी, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए एसडीएम सचिन शर्मा ने कहा कि आज के समय में हर युवा को स्विमिंग सीखना जरूरी है। स्विमिंग सीखना कोई शौक नहीं बल्कि स्विमिंग सीखा हुआ व्यक्ति आपदा जैसी घटनाओं में खुद के साथ साथ आसपास के लोगों को भी सुरक्षित रख सकता है। इस प्रशिक्षण के बाद बढ़िया प्रदर्शन करने बाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय स्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लेने  का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें