उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार स्कूल में वीरवार सुबह स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा की अध्यक्षता में योगाचार्य सुरेन्द्र कुमार ने सभी स्कूली छात्र छात्राओं को योगाभ्यास के विभिन्न आसान करवाए और शरीर को स्वास्थ संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर मीडिया प्रभारी विजय शर्मा, निशा शर्मा, शर्मिला शर्मा, अश्वनी चौधरी संजीव कुमार, सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्यों ने भी योगाभ्यास किया।