सदर विधायक सतपाल सिंह सती ने वीरवार को पीजीआई सैटलाइट सेंटर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य को लेकर संबंधित कंपनी के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। साथी एसटीपी प्लांट के लिए रुके हुए फंड को जल्दी जारी करवाने की मांग भी अधिकारियों ने विधायक के समक्ष उठाई। इस पर विधायक ने सरकार से बातचीत कर जल्द ही फंड जारी करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पीजीआई सैटलाइट सेंटर एक बड़ा प्रोजेक्ट है इसे लेकर बीते के वर्षों से कार्य चल रहा है। पहले भी प्रदेश सरकार की लेट लतीफे के चलते यह कार्य तेज गति से नहीं चल पाया। लेकिन अब एक बार फिर प्रदेश सरकार की तरफ से जल शक्ति विभाग को साढे तीन करोड रुपए जारी नहीं किया जा रहे हैं। जिसके चलते एसपी एटीपी प्लांट का कार्य तेज गति से नहीं हो पा रहा है। कहां की इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से जल्द ही बातचीत की जाएगी।