फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह की संचिता धीमान ने मेरिट लिस्ट में हासिल किया आठवां स्थान

गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह की संचिता धीमान ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98.86 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश भर में आठवां स्थान हासिल किया है। उसने 700 में से 692 अंक हासिल किए हैं। संचिता का उद्देश्य डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना है। संचिता ने बताया कि उसने परीक्षा में बेहतर अंक लेने के लिए स्कूल के अलावा रोजाना सात आर्ठ घंटे पढ़ाई की परीक्षा की तैयारी की। उसने सफलता के लिए शिक्षकों तथा परिजनों के सहयोग को श्रेय देते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई में बेहतर परिणाम देने के लिए शिक्षकों और परिवार का पूर्ण सहयोग आवश्यक है। सचिंता के पिता बीडीओ कार्यालय अंब में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। जबकि माता निशा धीमान गृहणि हैं। उन्होंने कहा कि संचिता ने प्रदेश में टॉप टेन में आकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें