फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लोक निर्माण विभाग का जेई आठ हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिकल विंग के जूनियर इंजीनियर (जेई) को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 8,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान परवेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एक ठेकेदार ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि जेई परवेश कुमार उसके कार्य का बिल पास करने की एवज में 8,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें