फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा कार्यालय ऊना में हुआ कार्यक्रम

संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा कार्यालय दीप कमल ऊना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । उन्होंने कहा कि संविधान की 75 वर्ष पूरे होने के चलते पूरे देश भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और इसी कड़ी के तहत ऊना में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के योगदान के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। संविधान के प्रति जो काम पिछले 10 सालों में करके केंद्र की सरकार ने संविधान का गौरव बढ़ाया है। उसके बारे में भी जागरूक किया जाएगा। 25 जनवरी को 75 वर्ष पूरे होने की सूरत में युवा मोर्चा संविधान की प्रस्तावना पढ़कर लोगों को जागरूक करेंगे और यह कार्यक्रम जिला मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें