भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पिछले 19 महीनों में वर्तमान की कांग्रेस सरकार प्रदेश में कोई भी नई योजना शुरू करने में नाकाम रही है। कहा कि कांग्रेस की सरकार दिशाहीन होती जा रही है। सरकार के पास कोई भी विजन नहीं है। योजना को बंद किया जा रहा है। जोकि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। उन्होंने कहा है कि इतना ही नहीं बल्कि पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में जो योजना शुरू की गई थी। उनके ऊपर भी कोई काम नहीं किया गया है। भाजपा पार्टी कार्यालय जिला ऊना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जो सपने दिखाकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्तासीन हुई थी। वर्तमान में कोई भी काम धरातल पर नहीं किया है ।हर साल बेरोजगारों को रोजगार देने की बात की गई थी। उल्टा युवाओं के साथ छल किया गया है। प्रदेश की जनता को 300 यूनिट फ्री बिजली देने का बात की गई थी। लेकिन जो पूर्व की भाजपा सरकार ने 125 यूनिट बिजली की फ्री देने की योजना शुरू की थी। वर्तमान में वह भी बंद कर दी गई है। इतना ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो योजना चलाई गई थी। वह भी बंद कर दी गई है और निजी अस्पतालों में भी कुछ योजना में प्रदेश की जनता के हित के लिए शुरू की गई थी। वर्तमान की सरकार ने हेल्थ के क्षेत्र में वह योजना भी बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा है कि आवारा पशुओं से प्रदेश की जनता को राहत प्रदान करने के लिए गौ सदन का संचालन किया गया था। काऊ सेंचुरी का निर्माण किया गया था। लेकिन वर्तमान में इसके आगे कोई भी काम प्रदेश में सतासीन कांग्रेस की सरकार नहीं कर पाई है। वर्तमान में कांग्रेस की सरकार प्रदेश में दिशाहीन होती जा रही है। इसका असर सीधे तौर पर प्रदेश की क्षमता पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में काम करें ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। अन्यथा मजबूरन होकर भारतीय जनता पार्टी को कड़े कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र से वित्त पोषित कई ऐसी स्कीम संचालित की गई है। जिनके ऊपर वर्तमान की सरकार 1 इंच का भी काम नहीं करवा सकी है।