उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में सत्र 2023-24 गोविंदा पत्रिका का विमोचन महाविद्यालय बंगाणा के पूर्व प्राचार्य रामपाल भारद्वाज के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय बंगाणा के पूर्व प्राचार्य रामपाल भारद्वाज ने कहा कि पत्रिका महाविद्यालय का प्रतिबिम होता है।पत्रिका में प्रकाशित सामग्री से पता चलता है कि वहां के छात्र, शिक्षक और गतिविधियां कैसी हैं। पत्रिका में जो कुछ भी होता है, वही विद्यालय का वास्तविक परिचय होता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने कहा कि इस पत्रिका में महाविद्यालय की वार्षिक गतिविधियों का संकलन किया गया है जो उनके बौद्धिक विकास तथा मानसिक विकास में सहायक है। गोविंदा पत्रिका के मुख्य सम्पादक वरिष्ठ प्रोफेसर रेखा शर्मा ने विभिन्न सम्पादकों के साथ मिलकर इसका सम्पादन किया है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।