फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायपुर मैदान की प्रिती, रजनी, प्रभजोत, विशाल, नितिन का स्कूल पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत 

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान के 5 बच्चों ने राज्य स्तरीय मेगा शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के उपरान्त शिमला के एतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस परेड में भाग लेते हुये राज्यपाल श्री शिब प्रताप शुक्ला को सलामी दी l प्रधानाचार्य डॉ नरदेव सिंह सिंह ने बताया कि कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार की अध्यक्षता में स्वयं सेवी प्रभतेज, प्रीति, विशाल, नितिन तथा  रजनी पांच सेवीयों नें परेड में भाग लिया l पांचो स्वयं सेवीयों में से स्वयंसेवी प्रभतेज,  ने इस विशेष समारोह में पुरुष परेड टीम की अगुवाई करते हुये विधालय को गौरवान्वित करते हुये सभी विद्यार्थीयों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया l पाठशाला पहुंचने पर प्रधानाचार्य और संपूर्ण स्टाफ़ ने इन पांचों स्वयं सेवीयों  को सम्मानित किया l कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार ने बच्चों को प्रोत्साहित करने और परेड की बारीकियां सिखाने के लिये प्रधानाचार्य और अध्यापक सुरेश कुमार का धन्यवाद किया l वर्ष 2024 में पवन कुमार की देखरेख में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने रायपुर तथा  आसपास के गावों मैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, धूम्रपान समापन,  मादक द्रव्यों का प्रयोग ना करने जैसे अनेकों ज़न जागरूकता अभियान चला कर लोगोँ को जागरूक किया,  तो वहीं बच्चों के बीच कौशल विकास विषय पर अनेकों स्त्र आयोजित किए गए ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें