फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: रक्कड़ कॉलोनी के विद्युत बोर्ड कार्यालय परिसर में दिखा जहरीला सांप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

रक्कड़ कॉलोनी स्थित विद्युत बोर्ड कार्यालय में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कर्मचारियों ने दफ्तर के परिसर में एक जहरीला सांप देखा। अचानक सांप के दिखाई देने से कर्मचारी भयभीत हो उठे और तुरंत ही इसकी सूचना स्थानीय लोगों के माध्यम से रामपुर के स्नेक कैचर जतिंद्र कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही जतिंद्र कुमार तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने सांप को सुरक्षित काबू में कर लिया। रेस्क्यू पूरा होते ही कार्यालय के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और जतिंद्र कुमार के काम की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें