ऊना जिला मुख्यालय पर स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन, जूडो, कुश्ती, वॉलीबॉल और टेबल टेनिस के खिलाडियों अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा मिलने जा रही है। डीसी ऊना द्वारा सामर्थ्य योजना में कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत इंडोर स्टेडियम में 70 लाख रूपये की लागत से जर्मन पीयू फ्लोरिंग करवाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है और जल्द ही दिल्ली की नामी कंपनी द्वारा इंडोर स्टेडियम के कायाकल्प को लेकर काम शुरू कर दिया जाएगा। इंडोर स्टेडियम में डच फ्लोरिंग होने के बाद इंडोर में खेले जाने वाली विभिन्न खेलों के खिलाडियों को बड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए अभ्यास का लाभ मिलेगा।