फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: वेहड़ा गांव में खेतों में गिरे नष्ट की मिसाइल के टुकड़े, स्थानीय विधायक, डीएसपी, एडीएम ने किया निरीक्षण

चिंतपूर्णी के साथ 10-12 किलोमीटर की दूरी पर भटेड़ पंचायत के वेहड़ा गांव में रात डेढ़ बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास गांव के लोग दहशत में आ गए और एकदम से उठ गए। धमाके वाली जगह से 20-25 मीटर की दूरी पर बने मकान में रहने सर्बजीत ने बताया कि वे घर के आंगन में सोए हुए थे। रात को डेढ़ बजे जोर से आसमान में धमाका हुआ और फिर ऐसे लगा कि खेतों में कुछ गिरा है। धमाके की आवाज से आसपास के लोग भी जाग गए और आसपास देखने लगे कि कोई चीज गिरी है। लेकिन अंधेरा होने के कारण कुछ दिखाई नहीं दिया। सुबह होने पर जब देखा कि खेतों में मिसाइल का टुकड़ा गिरा हुआ है तो उन्होंने तुरंत पंचायत प्रधान को सूचित किया जिसके साथ पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और स्थानीय विधायक सुदर्शन बबलू और डीएसपी अंब वसुधा सूद, एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने उक्त जगह का निरीक्षण किया। गांव के लोगों की ओर से बताया जा रहा है कि मिसाइल को आसमान में ही नष्ट कर दिया था, जिसके बाद उसके दो टुकड़े अलग-अलग जगह पर खेतों में गिरे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें