मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चिकित्सकों की हड़ताल के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल में उपचार के लिए सुबह 9:00 बजे से दूरदराज के क्षेत्र से पहुंचे लोग काफी परेशान हुए। आलम यह रहा कि मरीज ओपीडी के बाहर पर्ची लेकर चिकित्सकों का इंतजार करते रहे। लेकिन चिकित्सक 12:00 बजे की ओपीडी में उपचार के लिए बैठे। इस पर क्षेत्रीय अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विकास चौहान ने कहा कि चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। हालांकि, हड़ताल के दौरान आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहीं।