उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की तहसील बंगाणा, उप तहसील बिहडू उप तहसील जोल में छठे दिन भी पटवारी एवं कानूनगो ड्यूटी पर तो आए लेकिन काम नहीं किया। संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ की पेन डाउन स्ट्राइक के कारण तहसील व उप तहसीलों में छठे दिन बुधवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के पटवारी एवं कानूनगो महासंघ के अध्यक्ष योगराज शर्मा का कहना है कि जब तक उनकी मांगों की सुनवाई नहीं होती तब तक पेन डाउन स्ट्राइक जारी रहेगी। हालांकि आपदा व आपातकालीन जैसी स्थिति आने पर अपनी सेवाएं देंगे।