नंगल के गांव निक्कू नंगल में खूंखार जंगली जानवर तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नही ले रही और जब चाहे तेंदुआ लोगों के मवेशी उठा भाग जाता है। निक्कू नंगल के राम लाल का घर जंगल के नजदीक होने के कारण कई बार यह खूंखार उसकी बकरियों को नवाला बना चुका है। कल फिर इस खूंखार तेंदुए ने तड़के लगभग तीन बजे राम लाल की बकरी को अपना शिकार बनाने का प्रयास किया, लेकिन बकरी के चिल्लाने की आवाज सुने जब राम लाल व उसके परिवार के लोगों की नींद खुली और लाइट जलाई तब यह खूंखार बकरी को छोड़ जंगली की और भाग गया। सुबह होते ही राम लाल ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी और सरपंच ने इसकी जानकारी जंगली जीव सुरक्षा विभाग को दी और मौके पर पंहुची जंगली जीव सुरक्षा विभाग की टीम ने इस खुंखार जंगली जानवर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने का अश्वासन दिया। उधर गंभीर बीमारी से पीड़ित राम लाल ने कहा कि इससे पहले भी तेंदुआ उसकी तीन बकरियों को अपना शिकार बना चुका है और विभाग की और से उसे एक बकरी का मुआवजा दिया जा चुका है, लेकिन दो का मुआवजा अभी नही मिल। राम लाल व उसकी पत्नी रजिंद्र कौर ने कहा कि अब तो उन्हे अपने छोटे छोटे बच्चों का डर सताने लगा है। उधर, जंगली जीव सुरक्षा विभाग के गार्ड जसवीर चौधरी ने कहा कि आज ही वहां इस तेंदुए को पकड़ने के लिए शिकार सहित पिंजरा लगाया जा रहा है और रात के समय गश्त भी बढ़ाई जाएगी साथ ही उन्होंने कहा कि राम लाल की घर बिलकुल जंगल के पास है इस लिए उससे भी रात के घर व पशुशाला की लाईट लगा कर रखने की अपील की गई है।