फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडोह: सीआईएसएफ ने जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों पर दी जानकारी

नशा विरोधी अभियान के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) पंडोह डैम की टुकड़ी ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सीआईएसएफ पंडोह के इंचार्ज अशोक तक्षक ने किया, जो अपने जवानों के साथ विद्यालय पहुंचे। अशोक तक्षक ने स्कूल के लगभग 450 विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने यह भी समझाया कि नशे की लत एक गहरी खाई की तरह होती है, जिसमें गिरना आसान है लेकिन बाहर निकलना बेहद कठिन है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गहरी रुचि दिखाई और नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने प्रण लिया कि वे खुद तो नशे से दूर रहेंगे ही, साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करेंगे और एक नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देंगे। विद्यालय के प्राचार्य एसडी शर्मा और उप प्राचार्य दिनेश शर्मा ने सीआईएसएफ के इंचार्ज अशोक तक्षक और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें