फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: विकास खंड बंगाणा के सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना उपमंडल विकास खंड बंगाणा के सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हुआ चार दिवसीय सीआरपी-वीपीआरपी प्रशिक्षण कार्यक्रम अब ग्रामीण सशक्तीकरण की नई कहानी लिख रहा है। बंगाणा की 46 पंचायतों से आई महिला प्रतिनिधियों को अब यह सिखाया जा रहा है कि समूहों की महिलाओं की ओर से किए गए कार्य, आवश्यकताएं और योजनाएं ग्राम सभाओं में कैसे मजबूती से रखी जाएं। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ऊना से क्षेत्रीय समन्वयक सुखदेव की ओर से प्रशिक्षण सत्र संचालित किया गया, जिसमें उन्होंने योजनाएं बनाने की तकनीकी प्रक्रिया, डेटा संकलन, श्रमशक्ति विश्लेषण, और ग्राम सभा में प्रस्तुतीकरण के कौशल सिखाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें