फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय बंगाणा में अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय, बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आज एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया, यह सेमिनार के मुख्य विषय अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर आधारित थे। सेमिनार की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी ने की। मंच का संचालन प्रथम वर्ष की छात्रा वैदेही शर्मा ने की। सेमिनार का विषय  "अंतरराष्ट्रीय राजनीति में निर्भरता सिद्धांत, अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और यूनिफॉर्म सिविल कोड", जो वैश्विक राजनीति से जुड़े समकालीन मुद्दों पर प्रकाश डालता है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के रूप में सेकंड ईयर की छात्रा अंशु कुमारी और कृति ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में निर्भरता सिद्धांत पर अपने विचार साझा किए। फाइनल ईयर के छात्र नवीन शर्मा ने यूनिफॉर्म सिविल कोड के महत्व और प्रभाव पर विस्तृत जानकारी दी, वहीं फाइनल ईयर की छात्रा तमन्ना शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और उसके वैश्विक प्रभाव पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान इन विषयों पर गहन चर्चा और विचार-विमर्श हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने ज्ञानवर्धन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे। सेमिनार ने उपस्थित छात्रों और शिक्षकों को वैश्विक राजनीति के जटिल मुद्दों पर सोचने और समग्र दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी ने कार्यक्रम के समापन पर कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को दुनिया की विभिन्न चुनौतियों को समझने में मदद करते हैं और उन्हें एक अधिक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें