राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में भारत की राज-भाषा हिंदी दिवस को इलाके में जन-जन की पहचान बनाने के लिए हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर पाठशाला में हर आयु वर्ग के बच्चों के मध्य नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पाठशाला की छठी कक्षा से 12वीं कक्षा के बाल कवियों ने बाल कविता सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए अपनी कविताओं के माध्यम से हिंदी भाषा को पूरे भारत वर्ष को अनेकता से एकता बांधने वाली सबसे लोकप्रिय भाषा बताया। प्रधानाचार्य नरदेव सिंह नें बताया कि 14 सितंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने हिंदी को देवनागरी लिपि में भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया। तब से प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज हम पूरे भारत बर्ष में 75वां राष्ट्रीय राजभाषा हिंदी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। समारोह में बाल कवि के रूप में छठी कक्षा से मोहिनी, कनिका, सातवीं कक्षा से गुरलीन, आठवीं से नैसी, जिया, नाैवीं से अभय, दीपिका, दसवीं से सुरुचि , 11वीं से हर्षित, सुनील तथा 12वीं से सौरभ, तमन्ना बाल कवियों ने अपनी सुंदर कविताओं से साबका मन मोह लिया।