फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तलमेहडा स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने निकाली प्रभात फेरी

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहडा स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने सुबह के सत्र में स्कूल के प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल के अध्यक्षता तथा सुनील संधू,संजीवना देवी की देखरेख में स्कूल परिसर से तलमेहडा मेन बाजार चौक तक प्रभात फेरी निकाली। उसके बाद स्वयंसेवियों को स्कूल के इतिहास प्रवक्ता राजीव शर्मा ने योगाभ्यास करवाया। वहीं, पर बौद्धिक सत्र में चौकीमन्यार स्कूल के प्रवक्ता व एन एस एस के पूर्व प्रभारी विरेन्द्र ठाकुर ने स्वयंसेवियों को नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया। और बताया कि ऐसे शिवरों द्वारा हमें आने वाले समय में बहुत कुछ सिखने व सिखाने को मिलता है। इसलिए हमें हर दिन किए जाने वाले कार्यों को  इमानदारी से करना चाहिए।चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो चाहे अन्य गतिविधियां हों हर काम को इमानदारी से करना चाहिए। वहीं, पर इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल, एनएसएस प्रभारी सुनील संधू, सह प्रभारी संजीवना कुमारी, राकेश कुमार, सुरेन्द्र शर्मा, ज्योति डोगरा, रजनी शर्मा,विशन दास सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें