प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में बेटे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में लुधियाना से आए श्रद्धालुओं ने कॉफी और केसर मिल्क का भव्य लंगर लगाया। इस सेवा को लुधियाना निवासी श्रद्धालु तरुण की ओर से आयोजित किया गया, जो बीते चार वर्षों से लगातार अपने बेटे के जन्मदिन पर माता रानी के चरणों में यह सेवा अर्पित कर रहे हैं। श्रद्धालु तरुण ने बताया कि उनकी लुधियाना में हैप्पीनेस कॉफी शॉप है। वह हर वर्ष अपने बेटे के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए मां चिंतपूर्णी के दरबार में कॉफी और केसर मिल्क का लंगर लगाते हैं। लंगर के दौरान मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने गर्म कॉफी और केसर युक्त दूध का प्रसाद ग्रहण किया। तरुण ने बताया कि माता रानी के बुलावे पर ही वे हर वर्ष यहां पहुंचते हैं और भविष्य में भी यह सेवा निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है। लंगर सेवा के दौरान स्वच्छता और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। मंदिर प्रशासन व श्रद्धालुओं ने सेवा भाव से की गई इस पहल की प्रशंसा की और परिवार के लिए मंगलकामनाएं कीं।