पावन चैत्र नवरात्र मेले के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मेले के सात दिनों में करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर न्यास को लगभग 70 लाख रुपये का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ। मेले के दौरान प्रशासन और मंदिर न्यास द्वारा किए गए बेहतर प्रबंधों के चलते पूरी व्यवस्था सुचारु बनी रही। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि मेले के सफल आयोजन में प्रशासन, पुलिस विभाग, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, स्थानीय लोगों और सेवादारों का विशेष योगदान रहा।