फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीमन्यार स्कूल में एनएसएस विशेष शिविर का समापन, एसएमसी अध्यक्ष संजीव ठाकुर रहे मुख्य अतिथि

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौकीमन्यार में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर एसएमसी के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके आगमन पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य संजीव कुमार, एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी जतिंद्रर शर्मा, अंजू बाला, वीरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, कुसुमलता तथा समस्त स्टाफ सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और समाज सेवा जैसे विषयों पर सुंदर प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि संजीव ठाकुर ने कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों में समाज सेवा, अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित करने का एक उत्कृष्ट माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवियों की लगन और सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें