नंगल के बीबीएमबी अस्पताल के सर्जन पर ऑपरेशन करते समय अचानक मरीज को पीजीआई रेफर करने के गंभीर आरोप लगे हैं। अछर सिंह नामक एक निहंग सिंह ने कहा कि प्लासी गांव में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार राम किशोर को बाथरूम की कोई दिक्कत होने के कारण बीबीएमबी अस्पताल लाया गया था यहां के सर्जन ने उनके विभिन्न टेस्ट कराने के उपरांत दूरबीन से ऑपरेशन करने की बात कही और जब अस्पताल की लगभग 500 रुपए फाइल खर्च, एक हजार रुपए दाखिल होने की फीस और तीन हजार रुपए सुन्न करने वाले की फीस सहित कुछ 4500 रुपए जमा करवाने के उपरांत राम किशोर को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया यहां उसे ऑपरेशन के लिए कमर के नीचे का हिस्सा सुन्न भी किया गया और ऑपरेशन करते समय सर्जन ने एकाएक राम किशोर को पीजीआई जाकर अपरेशन कराने का फरमान जारी कर दिया। निहंग अछर सिंह ने कहा कि अगर दिक्कत अधिक थी तो पहले ही पीजीआई रेफर करना चाहिए था। जब इस बारे में सर्जन डॉ. संदीप से सम्पर्क किया गया तो उन्होने कहा कि मरीज का बाथरूम रूका हुआ था उसका ऑपरेशन करने के लिए जब अपरेशन थियेटर ले जाया गया तो उसकी कमर के नीचे का हिसा सुन्न कर जब दूरबीन से ऑपरेशन किया जाने लगा तो पता चला कि उसके बाथरूम नाड़ी में तीन स्थानों पर छेद थे और मामला गंभीर होने के कारण ही उसे पीजीआई रेफर किया गया था, बाकि जो अस्पताल की फीस होती है वह तो जमा करवानी ही थी।