फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नगर निगम ऊना के द्वारा स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर वार्ड नंबर 8 में सिटीजन सेवा पोर्टल के बारे में जागरूकता शिविर का आयोजन

नगर निगम, ऊना के द्वारा स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर वार्ड नंबर 8 में सिटीजन सेवा पोर्टल के बारे में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों जैसे लोगों को सूखे- गीले एवं हानिकारक कचरे के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। सफाई मित्रों द्वारा लक्षित क्षेत्रों में चलाए जा रहे व्यापक सफाई अभियान तथा स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों द्वारा डोर टू डोर सर्वे के बारे में भी बताया। इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्षा पुष्पा देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। स्वच्छ शहर - समृद्ध शहर के ऊना जिला के नोडल अधिकारी अक्षय टंडन भी मौजूद रहे। इस दौरान जनता से अपील की जाती है कि अपने ऊना शहर को स्वच्छ एवं समृद्ध बनाने हेतू समाधान शिविरों में बढ़ चढ़ कर भाग लें तथा अपनी शिकायतों के साथ साथ सुझाव भी दें तथा शहर को स्वच्छ रखने के लिए अपनी सहभागिता भी निभाएं। इस मौके पर नगर निगम से सामाजिक विकास विशेषज्ञ मनोज शर्मा, आदित्य पाठक, अंजू सोनी, अंबिका गौरी, राजविंदर कौर, मानवी, रेखा, पूनम, नेहा आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें