फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: मोईन पुलिस थाना शुरू, एसपी देहरा मयंक चौधरी ने पूजा-अर्चना से किया उद्घाटन

Krishan Singh Updated Thu, 04 Sep 2025 02:05 PM IST

ऊना जिले के मोईन थाना का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सुरक्षा व सहज पुलिस सेवा मुहैया मिलने की उम्मीद है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने पूजा-अर्चना के साथ नवनिर्मित थाना भवन का उद्घाटन किया। इनके साथ डीएसपी देहरा अनिल ठाकुर, डीसीपी राजकुमार डाडासीबा, थाना प्रभारी मोईन संजीव कुमार, चिंतपूर्णी थाना इंचार्ज जयराम शर्मा, ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मोईन थाना क्षेत्र में कुल 10 पंचायतें आती हैं, जिसमें बगली से लेकर न्याड़ पंचायत तक का क्षेत्र शामिल है। इसके अलावा चिंतपूर्णी बाजार एवं प्रागपुर तहसील का क्षेत्र भी इस थाना के दायरे में आएगा, जिससे स्थानीय लोगों को देहरा का लंबा सफर तय किए बिना ही पुलिस से अपनी समस्याओं का समाधान मिल सकेगा। इन पंचायतों में गंगोट, समनोली, चलाली, बगली, कड़ोआ, टौंटा, बैंह, स्वाणा, उझे खास और न्याड़ प्रमुख हैं। एसपी देहरा ने कहा कि वे पहले भी देहरा पुलिस की समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दे चुके हैं और अब नए थाना के शुभारंभ से क्षेत्र की कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। मोईन थाना की स्थापना से इस क्षेत्र के लोगों को पुलिस सेवाओं का बेहतर एवं त्वरित लाभ मिलेगा, साथ ही अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता से जनता की सेवा में समर्पित रहेगा और क्षेत्रवासियों के विश्वास को बनाए रखेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें