फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विधायक विवेक शर्मा बोले- गरीबों के उत्थान में निहित है राज्य का विकास

कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश का विकास राज्य के गरीब लोगों के उत्थान से होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब लोगों के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं को योजनाबद्ध तरीके से अमलीजामा पहना रही है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र का संपूर्ण विकास उनका ध्येय है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में क्षेत्र में विकास कार्यों को नए आयाम दिए जा रहे हैं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और प्राथमिकता के आधार पर वह कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। साढ़े चार माह के विधायकी कार्यकाल में हमने एक करोड़ से ज्यादा की धनराशि पंचायत के विकास कार्यों पर खर्च की है और हमारी प्राथमिकता है। कहा कि कुटलैहड़ की अंतिम पंक्ति पर खड़े उस परिवार तक राज्य सरकार की विकासात्मक योजनाओं को पहुंचाकर लाभ देना है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें