कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा हर दिन सरकारी कार्यालयों में औपचारिक निरीक्षण के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, कुटलैहड़ के सभी सरकारी कार्यलय के अधिकारी कर्मचारी अब सतर्कता से कार्य में जुट गए हैं। शनिवार को विधायक विवेक शर्मा ने पहले लठियाणी में बने मत्स्य विभाग द्वारा रेस्ट हाउस का निरीक्षण किया और रेस्ट हाउस की दुर्दशा देखकर विधायक विवेक शर्मा मत्स्य विभाग के अधिकारी की खूब क्लास लगाई। लठियाणी के रेस्ट हाउस जो मत्स्य विभाग द्वारा पूर्व भाजपा सरकार में बनाया गया था। न उक्त रेस्ट हाउस में दरवाजे टूट गए हैं। अंदर की हालत खस्ता बनी हुई है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि लठियाणी का यह फॉरेस्ट रेस्ट हाउस पूर्व भाजपा सरकार में बना है और उक्त रेस्ट हाउस में काफी अनियमितताएं देखी जा रही हैं। केवल इस रेस्ट हाउस की लीतापोती करके हड़बड़ाहट में बनाया है। पहले तो उक्त रेस्ट हाउस की जांच होगी और जिस ठेकेदार ने यह रेस्ट हाउस बनाया है उससे दोबारा इस रेस्ट हाउस की पूरी मुरम्मत करवाई जाएगी, क्योंकि किसी भी ठेकेदार द्वारा कार्य करने पर दस वर्षों तक उसी ठेकेदार पर मुरम्मत की जिम्मेदारी होती है और इस रेस्ट हाउस की कंडीशन इतनी खराब है जैसे आजादी के पहले का बना हो। सरकार के पैसे की बर्बादी बर्दाश्त नहीं होगी। विवेक शर्मा ने कहा कि नेशनल सड़क के किनारे इस रेस्ट हाउस को पर्यटक की दृष्टि से विकसित किया जाएगा, ताकि दूर-दूर से आने वाले सैलानी और बीआईपी परिवार इस रेस्ट हाउस में ठहर सकें।