कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के डीहर पंचायत में क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने लगभग 99 लाख रुपये की राशि से तैयार कृषि सिंचाई संयंत्रों का वितरण किया। इस अवसर पर कुल 240 परिवारों को सिंचाई के लिए पाइप, पंप सेट तथा पशुओं के लिए चारा काटने की मशीनें प्रदान की गईं। इस कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में ग्रामीणों और किसानों ने भाग लिया और विधायक का आभार व्यक्त किया।