फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक सतपाल सत्ती ने सरकार के तीन साल के जश्न पर साधा निशाना

Krishan Singh Updated Thu, 11 Dec 2025 05:06 PM IST

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सदर ऊना के विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार का तीन साल का जश्न उनके गले की हड्डी बनेगा। इस जश्न को मनाने के लिए मनरेगा मजदूर तक को ले जाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ऐसी जगह पर जश्न मनाया जा रहा है, जहां पर अभी भी आपदा से प्रभावित लोग नहीं उभरे हैं। वर्तमान की कांग्रेस सरकार से समाज का हर वर्ग दुखी है। इससे चाहे बेरोजगार युवाओं महिला कर्मचारी सेवानिवृत्त कर्मचारी हर वर्ग वर्तमान की कांग्रेस सरकार के तीन साल के कार्यकाल में पीसकर रह गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का तीन साल का कार्यकाल फ्लॉप रहा है। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जहां सरकार ने सड़क टूटी होने का हवाला देकर बस सुविधा बंद रखी है और आज अपनी रैली को सफल बनाने के लिए ऐसे इलाकों में बसे भेज कर लोगों को रैली तक पहुंचा जा रहा है। बेहतर होता अगर सरकार आपदा प्रभावितों के लिए सड़कें बहाल करती, पेयजल की योजनाओं को सुचारू करती और विकास कार्य को आगे बढ़ती तो इस रैली से कांग्रेस 2027 के चुनावों को लेकर अपनी नींव रख सकती थी। लेकिन वर्तमान की सरकार हर मोर्चे पर फ्लॉप साबित हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें