जिला गगरेट क्षेत्र के संघनेई क्षेत्र में शरारती तत्वों ने पुल पर लगी उद्घाटन पट्टिका को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस पुल का उद्घाटन दिवंगत वीरभद्र सिंह ने दूसरी बार वर्ष 1997 में मुख्यमंत्री बनने के बाद किया गया था। यह पट्टिका इसी महीने वर्ष 1997 में पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की ओर से किए गए उद्घाटन के रूप में लगाई गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पट्टिका न केवल पुल के इतिहास का प्रतीक थी, बल्कि लोगों की भावनाओं से भी जुड़ी हुई थी। इस घटना से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि इस तरह की हरकते सांस्कृतिक धरोहर और जनभावनाओं का अपमान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने एक बार फिर सरकार की संपत्ति व सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं । इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन हरगोविंद ने बताया कि उद्घाटन पट्टिका जल्द ही नई लगा दी जाएगी।