फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: 12वीं कक्षा में ऊना के गगरेट की महक ने किया प्रदेश में टाॅप, शिक्षक बनना सपना

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में तीन संकायों में महक ने टॉप किया है। महक अपनी माता की तरह शिक्षिका बनना चाहती हैं और वह वर्तमान में बीएससी में प्रवेश किया है। सेंट डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गगरेट की महक ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर न केवल स्कूल का बल्कि, प्रदेश का नाम रोशन किया हैं। महक ने अपनी कामयाबी का श्रेय स्कूल के प्रिंसिपल व वाइस प्रिंसिपल को दिया है। वहीं महक ने कहा कि पढ़ाई में लग्न और कड़ी मेहनत का परिणाम सुखद होता है। महक के पिता का देहांत हो चुका हैं, वहीं माता सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। महक भविष्य में अपनी माता की तरह शिक्षक बनना चाहती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें