फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना में आंगनवाड़ी मिड डे मील एवं जलवाहक वर्कर्स यूनियन की बैठक आयोजित

जिला ऊना इंटक से संबंद्ध आंगनवाड़ी मिड डे मील एवं जलवाहक वर्कर्स यूनियन की बैठक रविवार को विश्राम गृह ऊना में की गई। इसमें वर्कर्स यूनियन की पुनर्गठन कर राज कुमारी को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। इस दौरान इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन इंटक के संगठन सचिव एवं प्रदेश इंटक के महासचिव का जगत राम शर्मा ने मुख्य रूप से शिरकत की। सभी मुख्य पदाधिकारियों की अगुआई में गठन के बाद सभी कार्यकर्ता एमसी पार्क ऊना में जमा हुए। यहां पर आंगनवाड़ी, मिड डे मील एवं जलवाहक तथा श्रामिकों की मांगों को लेकर गहनता से चर्चा की गई। साथ ही केंद्र सरकार से इन मांगों को पूरा करने की पुरजोर तरीके से मांग की गई। इसके बाद एमसी पार्क ऊना में पंजाब इंटक से जुड़े पीएसएसएफ के प्रधान सतनाम सिंह, इंटक जिला ऊना के प्रधान नरेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष इंडस्ट्री यूनियन अश्वनी कुमार जोशी, ब्लॉक प्रधान अनीश कुमार आदि विशेष रूप से पहुंचे। जगत राम शर्मा ने स्पष्ट किया कि इंटक को बढ़ाने के लिए सभी साथ आएं। संगठन की मजबूती ही सभी पीड़ित वर्गज्ञें की आवाज बनेगी। कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर राहुल गांधी मजबूती के साथ केंद्र सरकार की जन विरोधी एवं श्रामिकों की विरोधी नीतियों से न्याय की जंग लड़ रहे हैं। उन्होंने आंगनवाड़ी, आशा वर्कर्स, मिड डे मील वर्कर्स की सभी मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष रखने का भी आश्वासन दिया। इनकी सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने तथा 26000 पर प्रतिमाह वेतन मिले। उन्होंने कहा कि केंद्र की दमनकारी नीतियों के चलते आज निजी सैक्टर को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस मौके पर राज कुमारी, मंजू, नीलम, नीरू, निर्मला देवी, मीरा, मीना, नरेश, रेखा, रितु बाला, विजय कुमारी, लीला देवी, नीलम आदि आंगनबाड़ी को मिड डे मील कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें