फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: मनोज कौशल बोले-राज्य से गायब हो रहे लोगों के पीछे मानव अंग तस्करी के संगठित गिरोह का हाथ

Krishan Singh Updated Thu, 21 Aug 2025 01:24 PM IST

हिमाचल प्रदेश से लगातार लापता हो रहे लोगों को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आर्मी इंटेलिजेंस से सेवानिवृत्त अधिकारी मनोज कौशल ने दावा किया है कि राज्य से गायब हो रहे हजारों लोगों के पीछे मानव अंग तस्करी का संगठित गिरोह सक्रिय है। उनका कहना है कि वर्ष 2018 से 2025 तक केवल सात जिलों से ही 11,636 लोग रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए हैं और उनमें से अधिकांश का आज तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। शेष पांच जिलों का आंकड़ा अभी आना बाकी है। यह गंभीर खुलासा प्रदेश की कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करता है। मनोज कौशल का कहना है कि पंजाब के होशियारपुर जिले में इस अवैध कारोबार को संचालित करने वाला पूरा नेटवर्क काम कर रहा है। उन्होंने खुद के निजी अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि 2018 में उनकी भाभी अचानक गायब हो गई थी और आज तक उनका पता नहीं चल पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने प्रदेश पुलिस और सरकार से इस पूरे प्रकरण की गहन जांच करने की मांग उठाई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें