ऊना जिला मुख्यालय में रविवार को शाम 4:30 बजे के बाद चंद मिनट के लिए बारिश से लोगों के कदम रोके। एकाएक हुई बारिश ने करीब पांच मिनट तक ऊना की तपती धरा को बूंदों से तृप्त किया। हालांकि बारिश ज्यादा देर न पड़ने से उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिली है। लेकिन तेज बारिश के क्रम के बीच सड़क किनारे एवं सार्वजनिक स्थलों पर लोग बारिश से बचाव के लिए टीन शेड आदि का सहारा लेते दिखे। दूसरी ओर कई लोग दुकानों के अंदर भी दुबके।