फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांगड़ा से लाहौल स्पीति 310 रन तो चंबा हमीरपुर से 238 रन पीछे

ऊना में अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को तीन दिवसीय दो मैच शुरू हुए। संतोषगढ़ के पीसीपीए क्रिकेट मैदान पर हमीरपुर व चंबा के बीच तो कांगड़ा व लाहौल स्पीति में जेएनवी पेखूबेला के मैदान पर भिड़ंत शुरू हुई। पहले दिन के खेल खत्म होने तक हमीरपुर की टीम ने 70 ओवर में 265 रन तो चंबा ने एक विकेट के नुकसान पर 27 रन जोड़े। चंबा हमीरपुर से 238 रन पीछे चल रही है। दूसरी ओर कांगड़ा की टीम ने 316 रन व लाहौल स्पीति की टीम ने छह रन जोड़ कर 310 रन का पीछा करना शुरू कर दिया है। संतोषगढ़ के पीसीपीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीत हमीरपुर ने पहले बल्लेबाजी की। टीम 70 ओवर में 265 रन पर सिमट गई। टीम के बल्लेबाज वास्तव गर्ग 60, मयंक 79, सात्विक 37 व अंशुल 25 रन जोड़ पाए। चंबा के गेंदबाज आदित्य शर्मा ने सर्वाधिक चार व मयंक शर्मा ने दो विकेट झटके। चंबा की टीम ने 11 ओवर खेलते हुए पहले दिन की खेल समाप्ति तक एक विकेट गंवा 27 रन जोड़े हैं। दोनों ही बल्लेबाज क्रीज पर डटे हुए हैं। दूसरी ओर पेखूबेला मैदान पर कांगड़ा के खिलाफ लाहौल स्पीति ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करने उतरी कांगड़ा की टीम ने 84.2 ओवर में 316 रन स्कोर बोर्ड पर जड़े। टीम के बल्लेबाज सक्षम नंदा ने शतकीय पारी खेल 114, वंश धीमान ने 44 रन का सर्वाधिक योगदान टीम को दिया। लाहौल स्पीति के गेंदबाज पांशुल व सूजल दोनों तीन-तीन व सुंदरम ने दो विकेट हासिल किए। लाहौल स्पीति की टीम ने बिना किसी नुकसान के 6 रन जोड़ लिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें